सर्पदंश पीड़िता के परिजनों को मिली ₹4 लाख की आपदा राहत, राम जियावन के प्रयास से खाते में पहुंची राशि

रिपोर्ट: मदन मोहन, चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में जून माह में सर्पदंश से हुई श्रीमती मीना कोल की मौत के बाद उनके आश्रितों को शासन की ओर से ₹4 लाख की आपदा राहत राशि मिल गई है। रविवार, 16 अगस्त को राशि बैंक खाते में पहुंचने की पुष्टि के बाद समाजसेवी एवं नौगढ़ सेक्टर-2 से भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राम जियावन सिंह यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मृतका की तीनों नाबालिग बेटियों का हालचाल जाना।
बताया गया कि मृतका के पति मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और परिवार में तीन नाबालिग बेटियां हैं। घटना के बाद राम जियावन सिंह यादव ने परिवार के घर पहुंचकर बच्चियों के ताऊ मुन्ना कोल को आपदा राहत के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई की जानकारी दी थी। उनके प्रयास से जरूरी दस्तावेज तैयार कराकर एसडीएम कार्यालय में जमा कराए गए, जिसके बाद आपदा राहत कोष से स्वीकृत ₹4,00,000 की राशि बच्चियों के बैंक खाते में सफलतापूर्वक अंतरित हो गई।
राम जियावन सिंह यादव के अनुसार, अब तक क्षेत्र के 21 पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष एवं अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता दिलाई जा चुकी है। पीड़ित परिवारों की मदद के लिए लगातार सक्रिय रहने के चलते क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना की जा रही है। वहीं, नौगढ़ सेक्टर नंबर-2 से जिला पंचायत सदस्य पद की दावेदारी को लेकर उन्हें क्षेत्रीय जनता का समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़िए