जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र रामलीला खेल मैदान पर नवजीवन समिति दुद्धी के तत्वाधान में तीन देवासी फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दुद्धी और महुली के बीच खेला गया । उद्घाटन मैच का प्रारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ द्वारा हाथ खिलाड़ियों से मिलकर प्रारंभ किया गया।

नवजीवन समिति दुद्धी के तत्वाधान में फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। मैच के साक्षी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, जवाहर लाल अग्रहरि , स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, पूर्व चेयरमैन कमल कुमार कानू आदि रहे। दुद्धी की टीम के खिलाड़ी सनी ने 2 गोल महुली के खिलाफ मारा जबकि महुली टीम से 1 गोल मदन ने 1 गोल अरबाज खान ने पेनल्टी गोल मारकर टीम को बराबरी पर लाया।

