अभाविप की तहसील समिति एवं नगर कार्यकारिणी का गठन

सोनभद्र,(अजीत कुमार)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नवीन इकाई गठन समारोह का आयोजन नगर पालिका परिषद के सभागार में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में उद्घाटन एवं वक्तव्य हुए, जबकि द्वितीय सत्र में निर्वाचन कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।सत्र 2024–25 की इकाई को भंग कर सत्र 2025–26 की नई इकाई की घोषणा जिला प्रमुख डॉ. पी.के. वर्मा ने की। इसमें रॉबर्ट्सगंज तहसील प्रमुख डॉ. प्रशांत पांडे, संयोजक प्रिंस सिंह, घोरावल तहसील प्रमुख डॉ. मनोज सिंह, संयोजक योगेश श्रीवास्तव, तथा ओबरा तहसील प्रमुख राजाराम मिश्रा और संयोजक राजबली साहनी घोषित किए गए।नगर स्तर पर डॉ. नीरज शर्मा को नगर अध्यक्ष तथा धर्मेश पांडेय को नगर मंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा नगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष समयनाथ देव, अनूप पटेल, तथा सहमंत्री राज सिंह, रुद्र प्रताप, उत्कर्ष, श्रेयांश, हर्ष चौबे, प्रियांशु, दुर्गेश, सिद्धार्थ, सतीश सहित अन्य कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गयाकार्यकर्ताओं के मनोनयन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और नई टीम को कार्यक्षेत्र में पूर्ण तन्मयता से कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रांत कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी ने किया।इस अवसर पर जिला संयोजक ललितेश, मुख्य वक्ता अमित देव पांडे, विभाग संगठन मंत्री विवेक, प्रांत संयोजक मनमोहन निषाद, विभाग संयोजक सौरभ सिंह, सहित विश्वजीत, मृगांक दुबे, राहुल जालान, आशुतोष मोदनवाल, अभय प्रताप, सौरभ चौबे, शशांक मिश्रा, श्याम पाठक, नितेश पांडे समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए