सोनभद्र : श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी सदर के आदेश के क्रम में थाना मांची पुलिस द्वारा आज नफर वारंटी क्रमशः भोला पुत्र दुःखी खरवार ग्राम दोसरा थाना मांची जनपद सोनभद्र, गोविंद चेरो पुत्र गोला चेरो ग्राम दोसरा थाना मांची जनपद सोनभद्र और फिरोज उर्फ सूरज पुत्र सुलाव खरवार ग्राम दोसरा थाना मांची जनपद सोनभद्र को मुoनo- 829/24 धारा 147,148, 323, 332, 353, 504, 506, 427 भा0द0वि0 थाना मांची जनपद सोनभद्र व बबुंदर यादव पुत्र बासदेव यादव ग्राम कजियारी थाना मांची जनपद सोनभद्र मुoनo-740/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मांची जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

