(तौसीफ अहमद)मिर्जापुर : पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-134/2024 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण)अधिनियम के अभियोग में बड़ी कार्यवाही करते हुए उप-निरीक्षक भारत भूषण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त शम्भू यादव पुत्र रामजी यादव निवासी बहरछठ थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

