तीन रंगों में सजा तिरंगा, भारत की पहचान है,
वीरों के बलिदानों से रोशन हिंदुस्तान है।
केसरिया देता साहस, सफेद शांति का संदेश,
हरा रंग खुशहाली लाए, चक्र बढ़ाए देश।
सीमा पर जो खड़े जवान, उनको शत-शत नमन,
उनके कारण सुरक्षित है, अपना प्यारा वतन।
आओ मिलकर शपथ उठाएं, देश का मान बढ़ाएंगे,
भारत मां की आन के खातिर, हर फर्ज निभाएंगे-आजाद अंसारी जिला पंचायत सदस्य सेक्टर न 2 नौगढ़ चंदौली

