दो नगर पालिकाओं में 11666 स्वीकृत आवास के लाभार्थियों को मा० केंद्रीय मंत्री ने वितरित किया प्रमाण पत्र
मिर्जापुर। नगर में स्थित वार्ड नं 14 बरौधा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की 9 वर्षगांठ के उपलक्ष में नगर पालिका मिर्जापुर के नव स्वीकृत आवासों का भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रासायनिक उर्वरक राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी व विशिष्ट अतिथि नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी,छानबें विधायक रिंकी कोल, जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह,चेयरमैन डॉक्टर जगदीश सिंह पटेल जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद आदि उपस्थित रहें। इस मौके पर माननीय मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल जी ने विधि पूर्वक भूमि पूजन कर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण की।
मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रासायनिक उर्वरक राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी उपस्थित रहें। इस मौके पर माननीय मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल जी ने विधि पूर्वक भूमि पूजन कर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण की। इस योजना के तहत अहरौरा नगर पालिका में 395 प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला व मिर्ज़ापुर नगर पालिका में 11271 प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के बाद आप सभी से पहली बार भेंट हो रही है मैं आप सभी को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देना चाहती हूं कि आप सब ने लोकसभा चुनाव में अपना भरपूर आशीर्वाद व समर्थन दिया और तीसरी बार मुझे अपना सांसद चुना है आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि आप सभी मतदाताओं ने देश में मोदी की सरकार की हैट्रिक लगाई है और मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल की हैट्रिक लगाई है इसके लिए जिन शब्दों में धन्यवाद दूं वह काम ही होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार संकल्प ले चुकी है कि पिछले दो कार्यकाल में गरीब कल्याण की जो भी योजनाएं चली चाहे वह गरीबों को आवास देना हो, पीने का शुद्ध जल पहुंचना हो, शौचालय, सिलेंडर, बिजली कनेक्शन आदि गरीब कल्याण की जितनी भी योजनाएं चली है और बड़े पैमाने पर देश ने आधारभूत संरचनाओं विकास हुआ सड़के, हाईवे, पुल, एयरपोर्ट रेलवे नेटवर्क या सब कुछ बना। उन्होंने कहा कि मोदी की तीसरे कार्यकाल में हम तीन गुना तेजी से कार्य करेंगे जनता गरीबों मतदाताओं के कल्याण के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तीसरी बार तेज गति से कार्य करने का संकल्प ले चुकी है और आपने मुझे भी तीसरी बार अपना सांसद चुना है और मिर्जापुर के नाम पर जो धब्बा था की तीसरी बार लगातार यहां से कोई जनप्रतिनिधि चुनाव नहीं जीता है और इसके लिए मिर्जापुर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहती हूं कि अपने तमाम भ्रम और अफवाहों के ऊपर अपना वोट देने के लिए सिर्फ और सिर्फ मिर्जापुर के विकास को चुना है और इसलिए तीसरी बार अनुप्रिया पटेल को चुना है तीसरी बार मेरी सरकार को चुना है मिर्जापुर की विकास यात्रा इस प्रकार आगे बढ़ेगी जैसे 10 वर्षों में आपकी सासंद के रूप में मोदी सरकार की मंत्री के रूप में मैं तमाम विकास परियोजनाएं जनपद में लाने का काम किया है इस तरह आगे भी जनपद की विकास गति पकड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज यहां बेहद महत्वपूर्ण कार्य के लिए एकत्रित हुए हैं और मेरे लिए यह बहुत ही प्रसन्नता का अवसर है इसलिए क्योंकि जिस कार्य के लिए आप पूरे तन मन से लगते हो जब वह कार्य अपने अंजाम पर पहुंचता है तो बेहद खुशी होती है आज नगर पालिका अहरौरा के लिए 395 आवास स्वीकृत हुए जिनका आज शिलान्यास होगा प्रमाण पत्र लाभार्थियों को दिया जाएगा तो वहीं नगर पालिका मिर्जापुर के लिए 11271 आवास के लिए प्रमाण पत्र मिलने हैं कुल मिलाकर जनपद की दो नगर पालिकाओं में 11666 आवास स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह में माताओ बहनों का बड़ा जनसमूह मेरे सांसद जनसंपर्क कार्यालय पहुंचा था उन्होंने बताया कि हम सभी की पात्रता की जांच हो गई है प्रशासन कुछ कार्रवाई नहीं कर रहा है और हमको आवास नहीं मिल पा रहा है मैं तत्काल जिलाधिकारी से पूछा कि प्रकरण क्या है उन्होंने बताया कि यह सभी आवास पात्रता की जांच पूर्ण करते हुए सूडा को भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई शासन स्तर पर ही होना है सूडा से जानकारी कर प्रस्ताव की कॉपी मंगाई और मैं पत्र लिखा और बात की साथ ही साथ केंद्रीय आवास शहरी कार्य मंत्री उनको भी पत्र लिखकर बात की और मैंने मुख्यमंत्री जी को भी आग्रह किया कि इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाएं इसे केंद्र में भेजें और केंद्रीय मंत्री को आग्रह किया कि यूपी की सरकार से संपर्क कर इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान कराए। और आज यह सपना पूर्ण हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, एसडीएम बीएल सरोज, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी दीपक निषाद, जिला अध्यक्ष श्रीमती नमिता केशरवानी, छात्र मंच जिला अध्यक्ष विकास मौर्य, जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र पाठक, भाजपा पदाधिकारी नितिन विश्वकर्मा, नगर विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर केसरी, डॉक्टर संतोष बिंद, आरिफ अली मंसूरी, राहुल ओझा, प्रशांत शुक्ला, रोहित सोनकर आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। इसी प्रकार माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल जी ने अहरौरा नगर में स्थित वार्ड नं 5 मिश्र पोखरा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की 9 वर्षगांठ के उपलक्ष में नगर पालिका अहरौरा के नव स्वीकृत आवासों का भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह पटेल, जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह, भाजपा कार्यकर्ता रमेश बहेलिया, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच अरुणेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय पटेल, पूर्व सभासद सिद्धार्थ सिंह, जोन अध्यक्ष भगवान दास प्रजापति, सभासद संजय पटेल, रमाशंकर पटेल अर्चना मौर्य अजय मौर्या संतोष सोनकर आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।

