(तौसीफ अहमद)मिर्जापुर : थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिन वादी छोटेलाल चौहान पुत्र स्व0प्रभु निवासी बलिया खुर्द थाना चकिया जनपद चन्दौली द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध दहेज की मांग को लेकर वादी की पुत्री को प्रताड़ित करने एवं उसकी हत्या कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई।जिसके आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-131/2024 धारा 498ए, 304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज उप-निरीक्षक चन्द्रभूषण शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा थाना मड़िहान क्षेत्र से नामजद अभियुक्त अजय चौहान (मृतका का पति) पुत्र स्व0रामलाल चौहान निवासी रानी बाजार थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

