मनरेगा भुगतान न होने की दशा में नाराज प्रधान गणों ने ब्लॉक गेट नौगढ़ का ताला बंद कर किया धरना प्रदर्शन

मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : मनरेगा भुगतान न होने की दशा में ग्राम प्रधान गणों ने आज दिनांक 29 जुलाई 2024 को ब्लॉक गेट का ताला बंद कर धरना प्रदर्शन किया धरना देने के कारण पूछने पर उन्होंने बताया  कि वित्तीय वर्ष 22-23, 23-24 का मनरेगा भुगतान नही हुआ है हम सब उसे समय किसी तरह से कार्य को पूर्ण कर दिया है जिसके कारण हम सब पर काफी उधार , (कर्ज) हो गया है भुगतान न होने की दशा में हम सब काफी परेशान हैं और कर्ज में डूबे हुए।

ग्राम प्रधान पिपराही युसूफ मियां  ने बताया कि सरकार हमारी पीड़ा को सुनकर, करें हमारी समस्या का निदान  । वरना निरंतर धरने के लिए बाध्य होंगे । अगर बजट नहीं मिलता है तो हम अपने ग्राम पंचायत में विकास किस आधार पर करेंगे कैसे मिलेगा जनता को लाभ सरकार हम सब की बात को सुने और बकाया मानदेय का भुगतान अति शीघ्र करें धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रधान संघ के अध्यक्ष अनरुद्ध यादव यशवंत सिंह संतोष कोल संतलाल  बरहक अली, प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता अजय कुमार  अशोक कुमार विनोद कुमार ग्राम प्रधान परमानंद, ईश्वर सहित  कई प्रधान मौजूद रहें।

ये भी पढ़िए