लोकसभा चुनाव में होमगार्ड के उत्कृष्ट सराहनी कार्य को लेकर पत्रकारों ने मण्डलीय कमाण्डेन्ट को स्मृति चिन्ह भेंट कर दी बधाई

(तौसीफ अहमद)मीरजापुर : लोकसभा चुनाव 2024 सकुशल शांति पूर्वक संपन्न हो चुका है मिर्जापुर के होमगार्ड के साथ भदोही व सोनभद्र होमगार्ड जवानों ने अन्य जनपदों में जाकर लोकसभा चुनाव को सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न करने मे अपनी अहम भूमिका निभाई गरीब असहाय दिव्यांगों को ससम्मान बूथों तक ले जाना वह पहुंचाना जैसे सराहनीय कार्य किये जिससे जिले का मान बढ़ा इसी को लेकर आज

दिनांक 27 जून गुरुवार को अहिंसा एक्सप्रेस न्यूज़ हिन्दी समाचार पत्र के मण्डल ब्यूरो चीफ तौसीफ अहमद वह साथ में एनएमटी चैनल के मुख्य संपादक परमेश्वर सिंह एवं दैनिक हिन्दी समाचार पत्र लोक अधिकार के ब्यूरो चीफ अख्तर हाशमी व डॉक्टर जितेंद्र सरोज ने मंडलीय होमगार्ड कार्यालय पहुंचकर जिले के ऊर्जावान मण्डलीय कमाण्डेन्ट सुधाकराचार्य पांडे से मुलाकात कर स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया और अपेक्षा किया कि इसी प्रकार के सराहनीय कार्यों से हमेशा जिले के लोगों को आपके विभाग द्वारा सहयोग मिलता रहेगा।

ये भी पढ़िए