करमा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित फरार चल रहे तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ऑपरेशन) के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के कुशल पर्यवेक्षण/ नेतृत्व में थाना करमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 69/2025 धारा- 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित वाछिंत/फरार चल रहे तीन नफर अभियुक्तगण सत्य प्रकाश यादव उर्फ लाइन पुत्र शंकर लाल उम्र करीब 26 वर्ष, आत्मा प्रकाश यादव उर्फ बलफ पुत्र शंकर लाल यादव उम्र करीब 23 वर्ष और सतीश मौर्या पुत्र ज्ञानदास मौर्य उम्र करीब 21 वर्ष निवासीगण कोन गढ़वा थाना राजगढ़ जनपद सोनभद्र को करमा बाजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढ़िए