10 दिवसीय सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान का शुभारम्भ

सोनभद्र : मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार ने अवगत कराया है कि भारत सरकार के लक्ष्य 2025 में क्षय रोग का समूल समाप्ति हेतु सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन मोड में कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान का संचालन जनपद सोनभद्र एवं उ०प्र० राज्य के सभी जनपदों में दिनांक 09 सितम्बर 2024 से सितम्बर 2024 के मध्य किया जा रहा है। जनपद सोनभद्र में इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व में भी प्रत्येक वर्ष किया जाता रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक ब्लाक/टीबी यूनिट में टीम बनाकर दिनांक 09 से 20 सितम्बर 2024 तक 10 दिवसीय सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान का शुभारम्भ आज दिनाक 09 सितम्बर से किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा सम्भावित क्षय रोग से ग्रसित व्यक्त्तियों का चिन्हिकरण कर उन्हे नियमानुसार जाँच एवं उपचार उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही अनाथालय, वृद्धाआश्रम, नारी निकेतन, बाल सरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय, कारागार, चिन्हित समूहों/स्थल यथा सब्जी मण्डी, फल मण्डी, लेबर मार्केट, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, ईट भट्ठे, स्टोन क्रेसर, खदाने, साप्ताहिक बाजार को आच्छादित किया गया है। जनपद के कुल 20 प्रतिशत आबादी को इस अभियान के अन्तर्गत आच्छादित किया गया है। इस हेतु जनपद में कुल 26 सुपरवाजर के द्वारा 138 टीमों के साथ एक टीम में 3 सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर सभी सदस्यों का स्क्रिनिग किया जायेगा। स्क्रिनिंग में संदिग्ध क्षय रोगियों के बलगम का नमूना उनके घर से ही लेकर नजदीकी क्षय जाँच केन्द्र पर किया जायेगा। आवश्यकतानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर उनका एक्स-रे भी किया जायेगा, इस हेतु जनपद स्तर पर उनकी मॉनीटरिंग के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है, जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी एवं क्षय विभाग के जनपदीय स्तरीय को-आर्डिनेटर एवं राज्य स्तर से नामित डब्ल्यू०एच०ओ० कन्सलटेन्ट भी भ्रमण करेगें। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर के टीम द्वारा भी भ्रमण किया जायेगा, इनकी दैनिक रिपोर्ट प्रतिदिन लिया जायेगा तथा उसे राज्य स्तर पर भेजा जायेगा।

ये भी पढ़िए