मीरजापुर (तौसीफ अहमद)मीरजापुर : कंपोजिट रानी कर्णावती कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यक मती मधुरिमा तिवारी विद्यालय में ही अतिरिक्त कक्षा के द्वारा माध्यम से आत्म निर्भर बना रही हैं। प्रतिदिन स्कूल समय के बाद बच्चियों को कंप्यूटर सिलाई कढ़ाई, पेंटिंग,म्यूजिक गायन, वादन का निशुल्क प्रशिक्षण देकर उनको जागृति करने का कार्य कर रही।इस कार्य से कहा बच्चियां आने वाले समय अपने स्वयं के कौशल से आत्म निर्भर होकर कार्य करेंगी ।विद्यालय की पूर्व छात्र खुशबू खुशी ने बताया कि हम लोग घर पर सिलाई का कार्य स्वयं कर ले रहें है।पूर्व छात्रा अन्न्याने बताया कंप्यूटर की जानकारी हमारे लिए बहुत लाभ प्रद रही हम स्वयं पूरा कार्य कर लेते है ।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा जी की सराहना करते हुए कहा कि । जिले की ऐसी शिक्षक पर हमे गर्व है। विथायल प्रबंध समिति के अध्यक्ष मूलचंद कहते है देखते देखते विद्यालय का कयाक्लप हो गया मैडम का कार्य उच्चकोटी का है अतिरिक्त कक्षा से बेटियो को बहुत लाभ है।

