(तौसीफ अहमद) थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर वादी योगेश गिरी पुत्र लल्लन गिरी निवासी गंगेश्वरनाथ थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के वादी के पिता के उपर जान से मारने की नियत से हमला करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-213/2024 धारा 109 बीएनएस, 07 आपराधिक कानून एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 18. जुलाई .2024 को उपनिरीक्षक उदय नारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना चुनार क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित अभियुक्त बृजेश गिरी पुत्र गणेश गिरी निवासी बालूघाट थाना चुनार जनपद मीरजापुर को एक अदद चाके साथ अंतर्गत धारा 109 बीएनएस, 07 आपराधिक कानून एक्ट व 4/25 आयुध अधि. में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

