गंगा स्नान करते समय लापता दोनों शवों को निकला पाताल लोक से नारायनपुर पुलिस

नरायनपुर (मिर्जापुर) अदलहाट थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम शेरपुर के सामने रेत से बने गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान लापता दोनों युवकों का शव चौबिस घंटे के बाद पम्पकैनाल नरायनपुर के पास उतराया मिला।शव मिलने की खबर लगते ही पुलिस चौकी नरायनपुर में भारी भीड़ जुट गयी।शव ढूंढने में प्रशासन की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में मातम के साथ आक्रोश व्याप्त रहा। ग्रामीण जुबेर ने बताया की दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था,कमर तक के पानी में पैर फिसलने के बाद घबड़ाहट में दोनों डुब गये थे।
ज्ञात हो मंगलवार को ग्राम कोलउंद के एक दर्जन युवक गंगा में स्नान कर रहे थे।इस बीच गंगा में डूब रहे तीन युवकों में से एक को ग्रामीणों नें बचा लिया था।दो युवक अर्शलान 17वर्ष व कैफ 16 वर्ष लगभग ग्यारह बजे गंगा मे लापता हो गये थे।गांव के लोग अपने स्तर पर गंगा में डुबकी लगा कर शव ढूंढने का असफल प्रयास भी किया था लेकिन घटना के पांच घंटे बाद तक प्रशासन मूक दर्शक बना रहा।बाद में प्रशासन नाव मंगाकर शव ढूंढने का औपचारिकता पूरी कर चले गये। काफी विलम्ब से मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम मंगलवार को बिना प्रयास किये ही बैरंग वापस चली गयी थी।
बुधवार को लगभग ग्यारह बजे घटना स्थल पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम गांव के लोगों को साथ लेकर शव ढूंढने लगी।घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर पंप कैनाल नरायनपुर के पास कुछ दूरी पर दोनों शव उतराया हुआ मिल गया।मृतक अर्शलान इकलौता तथा मृतक कैफ पांच भाईयों में चौथे नम्बर पर था। नरायनपुर पुलिस आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़िए