मीरजापुर : नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने कहा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सिपाही बनकर विधानसभा उपचुनाव मझवां का चुनाव जीतने के लिये चुनावी समर में उतर जायें। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता व शिक्षक सामंजस्य बनाकर डोर टू डोर सम्पर्क करें। यह बातें वह अष्टभुजा डाक बंगले पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच कहीं।

कहा कि विधानसभा उपचुनाव में जो भी प्रत्याशी हो उसे जिताने का काम आपके जिम्मे है। उन्होने लगे हाथ केन्द्र व प्रदेश की सरकार के खिलाफ हमलावर होते हुये कहा कि इस सरकार में महिलायें सुरक्षित नही है। व्यापारी और किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, शिवशंकर सिंह यादव, रोहित शुक्ला, रामगोपाल बिन्द, संजय यादव, झल्लू यादव, आशु राय, भोला यादव के अलावा भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।


