पौध रोपड़ दिवस ” पर प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के 500 छात्र छात्रा करेंगे अपने घरों के आसपास पौध रोपण लिया संकल्प

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में शनिवार को पौधारोपण दिवस पर परिसर में विभिन्न छायादार एवं फलदार पौध रोपण मुख्य अतिथि कमलेश मोहन चेयरमैन, विशिष्ट अतिथिगण जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर नगर पंचायत दुद्धी , निरंजन जायसवाल अपना दल एस विधानसभा दुद्धी अध्यक्ष , बनवासी सेवा आश्रम छात्रावास दुद्धी के प्रबंधक चित्रांगद दुबे , विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर लवकुश प्रजापति आदि द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपनेउद्बोधन में कहा कि विद्यालय के नौ निहाल छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार पेंटिंग कला का प्रदर्शन किया गया । यह जन जागरण बच्चों का पर्यावरण संरक्षण के दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा । विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रादेशिक स्तर पर सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कराया जा रहा। पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सामूहिक ही नहीं अपितु व्यक्तिगत है। नागरिक कर्तव्यों का बोध कराना नितान्त आवश्यक है। अपना दल एस विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर एक पेड़ मां के नाम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने माँ के नाम एक पेड़ लगाना चाहिए। प्रबन्धक डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने 500 पौधारोपण विद्यालय के छात्र-छात्राओं से कराने का संकल्प दिलाया। जिसे जल्द मूर्त रूप दिया जाएगा । पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रबंधन ने कहा कि पौधे में प्राण होते हैं और पौधे भी बातें करते हैं यह विज्ञान द्वारा साबित भी किया जा चुका है । उद्बोधन में मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक द्वारा नंदनवन एवं कास्त की कई हेक्टेयर भूमि पर हजारों पौधारोपण किए जाने के अतीत पर प्रकाश डाला। जिसे खूब सराहा गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार मनमोहक पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया। जिसे आगंतुक अतिथियों ने खूब सराहा । आगंतुक अतिथियों संग विद्यालय के छात्र-छात्राओं अध्यापकों ने भी पौधारोपण किया । संचालन मोहम्मद शमीम द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार के मैनेजर जावेद अहमद ,अध्यापक सुशांत क्षेत्री , यशस्वी कपूर, बलवन्त सिंह, सेबेस्टिन सुब्बा, मोनिका सिंह आदि

ये भी पढ़िए