नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत एक दिवसीय गोष्टी का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

मदन मोहन नौगढ़/चंदौली : राजकीय महाविद्यालय नौगढ़, में नारी शक्ति वंदन अधिनियम : 2023 के अंतर्गत एक दिवसीय छात्र संगोष्ठी का आयोजन2 किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ के मुख्य अतिथि डॉ पंकज कुमार गौतम, प्रो – टी.डी.पी.जी.कॉलेज,जौनपुर एवं प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज कुमार गौतम ने छात्र-छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम : 2023 के सभी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की तथा कहा कि आने वाले समय में महिलाएं न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि सामाजिक आर्थिक रूप से विकसित भारत 2047 के निर्माण में सशक्त भूमिका निभाएंगी । प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का मुख्य उद्देश्य देश के नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना तथा लैंगिक समानता को सुनिश्चित करना है । समस्त कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देवेश कुमार यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण तथा अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे ।

ये भी पढ़िए