रायपुर में एक गांजा तस्कर गिरफ्तार,5.5 किग्रा अवैध गांजा बरामद

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना रायपुर पुलिस टीम के अथक प्रयास से आज मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय अभियुक्त लालधारी पुत्र भुन्डियार सिंह खरवार निवासी डूमरकोन थाना अधौरा जनपद भभुआ बिहार उम्र लगभग 55 वर्ष को कुल 5 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 110/24 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

ये भी पढ़िए