ग्रामीण सड़क से ओवरलोड राख परिवहन करने से ग्रामीणों में आक्रोश

सोनभद्र : अनपरा से मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन मार्ग पर दौड़ रही दर्जनों ओवरलोड वाहन से राख परिवहन से विगत डेढ़ माह के भीतर ही पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण ग्रामीणों में सड़क विभाग के प्रति आक्रोश है । मालूम हो कि अनपरा से मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन मार्ग आदिवासी अंचलों के ग्रामीणों के लिए लाइफ लाइन सड़क मानी जाती है जिसका चौड़ीकरण कुछ वर्ष पूर्व ही हुआ था लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि लगभग डेढ़ माह पूर्व से इस ग्रामीण सड़क पर दर्जनों भारी वाहनों से ओवरलोड राख परिवहन धड्डले से किया जा रहा है जिससे विगत महीने से पूरी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं यही सड़क से आस पास के कई गांव की आबादी सीधे तौर पर जुड़ी हुई है सड़क खराब और टूट जाने के वजह से दुपहिया वाहन हो या स्कूल बस, एंबुलेंस पैदल यात्री सभी को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता हैं वहीं ग्रामीण सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों से आय दिन दुर्घटना की संभावना से डर का माहौल है ।
ग्रामीणों की समस्या सुनने के दौरान अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी ओबरा विधानसभा ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है सड़क बिजली पानी की समस्या रणहोर, जोगेंद्रा, कुल्डोमरी जैसे भाट ग्रामीण अंचल की आबादी परेशान है कुछ पूर्व में ही बनी प्रधानमंत्री सड़क की हालत खराब है पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिला प्रशासन को तत्काल संज्ञांन में लेकर ग्रामीणों की ओवरलोड वाहनों से टूटते सड़क संबंधित समस्या का समाधान हेतु जांच करा सड़क मरम्मत अथवा पुनः सड़क निर्माण कराना चाहिए ।
दर्जनों ग्रामीणों के बीच डॉ रवि गोंड बड़कू पूर्व प्रत्याशी ओबरा विधानसभा, द्वारिका गोंड ग्राम प्रधान जोगेंद्रा, बाबुनंदन भारती प्रधान प्रतिनिधि रणहोर, गैबी नाथ यादव, सूरश्याम गुर्जर, प्रदीप कन्नौजिया, छोटे गुर्जर, व अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए