सीओ संग थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी ने किया पैदल गश्त, देखी सुरक्षा

अनपरा : नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पिपरी सीओ अमित कुमार ने अनपरा थाना पुलिस के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से मिलकर उनका हालचाल जाना और पुलिस के पैदल गश्त को देखकर लोग सन्न रह गए।

शुक्रवार की शाम पिपरी सीओ के साथ नवागत थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, रेनुसागर चौकी प्रभारी समेत तमाम पुलिस कर्मियों ने अनपरा थाना से पुलिस गश्त शुरू की। आगामी नवरात्र के चलते सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह पैदल गश्त की गई। अनपरा थाना से शुरू हुई यह गश्त औड़ी मोड़, नेहरू चौक होते हुए काशी मोड़, अनपरा बाजार रोड होते हुए अनपरा थाना पहुंचकर समाप्त की गई। इसके अलावा व्यापारियों से मिलकर भी उनकी समस्या सुनी गई और उनका हालचाल जाना। यह पैदल गश्त एसपी के आदेश पर मुख्यालय समेत जिले के सभी थानाक्षेत्रों में निकाला गया और वाहनों की चेकिग हुई।

ये भी पढ़िए