पैगम्बर हजरत मुहम्मद की यौमे-ए-पैदाइश पर निकाला जुलूस- ए – मुहम्मदी

अनपरा में मुस्लिम समुदाय ने पैगम्बर हजरत मुहम्मद की यौम-ए-पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया

अनपरा : पैगम्बर हजरत मुहम्मद की यौम-ए-पैदाइश के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार पूरी अकीदत के साथ मनाया। ईद मिलाद उन नबी पर सूरह, दुरूद शरीफ नूर -अल-मुजस्सम हबीबुल्लाह हुदुर पाक स्वल्ललाहु अलैह वस्सलम पढ़ी गयी और जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में अंजुमन हुसैनी कमेटी अनपरा नूरिया मोहल्ला से 3 बजे निकला जुलूस ,अनपरा बाजार,वेंकट मोड़, रेनुसागर,कोल गेट,ककरी ,औड़ी मोड़ काशी मोड़ के बाद नूरिया मोहल्ला अनपरा पहुंच मुक्कमल हुआ।

अंजुमन हुसैनी कमेटी अनपरा नूरिया मोहल्ला वेंकट मोड़, परासी, डिबूलगंज, डब्लू आई कालोनी ,ओड़ी मोड़ की कमेटी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस में मुख्य रूप से विश्राम प्रसाद चेयरमैन अनपरा नगर पंचायत, सभासद जैनुल आबेदीन उर्फ जोनी, अयूब खान नायला, शहजाद अली ,जुल्फिकार अली, राहत अली, जहांगीर खान, रफीक असलम खान, मुस्तकीम अंसारी, मंसूर अली, जहूर खान इश्तियाक अली, अली, रवि गोड़ उर्फ बड़कू , सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे। इस दौरान कड़ी धूप भी रहा लेकिन जुलूस में उतसाह कम नही हुआ।कई स्थानों पर जुलूस का इस्तकबाल भी किया गया । अनपरा थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा एवं चौकी इंचार्ज रेनुसागर राजेश कुमार सिंह मय पुलिस बल लगातार शांति व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे।

ये भी पढ़िए