सोनभद्र: थाना समाधान दिवस में गूंजी जनता की समस्याएं, राजस्व के 79 मामलों का मौके पर निस्तारण

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। रॉबर्ट्सगंज थाने में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने खुद कमान संभालते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

संयुक्त टीम करेगी भूमि विवादों का निपटारा

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने थाना समाधान दिवस पर आए मामलों की समीक्षा करते हुए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े सभी मामलों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर समन्वय के साथ कार्रवाई की जाए। इससे न केवल फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी, बल्कि मामलों का निष्पक्ष और न्यायसंगत निस्तारण भी सुनिश्चित होगा। आंकड़ों की नजर में समाधान दिवस शनिवार को जिले भर में शिकायतों के निस्तारण की स्थिति कुछ इस प्रकार रही। विभाग | पुराने लंबित मामले | आज प्राप्त प्रार्थना पत्र | मौके पर निस्तारित

त्वरित निस्तारण पर जोर

जिले के अन्य थानों पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं। पुलिस से संबंधित 09 शिकायतों में से 2 का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि राजस्व से जुड़े 157 प्रार्थना पत्रों में से 79 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई कर शिकायतों का निपटारा किया जाए।

ये भी पढ़िए