सोनभद्र : उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज अश्वनी कुमार ने अवगत कराया है कि त्वरित आर्थिक विकास प्राधिकरण योजना के अन्तर्गत रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में महिला थाना के पास आर0सी0सी0 कलवर्ट नाले का निर्माण कार्य कराया जाना है। यह निर्माण कार्य लगभग 22 दिवस तक संचालित रहेगा। निर्माण कार्य के दौरान हल्के वाहनों के आवागमन हेतु रूट डायवर्जन किया गया है। हल्के वाहन कलवर्ट नाले से लगभग 100 मीटर पूर्व स्थित पुलिया से दाहिनी ओर मुड़कर हाइड्रिल मैदान से सटे कलवारी-खलियारी मार्ग का प्रयोग करेंगे। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करते हुए बताया गया कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित किलोमीटर-56 से तेन्दू होते हुए बनौरा, कलवारी, रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग से बेलखुरी की ओर आवागमन कराया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि निर्माण कार्य अवधि में निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

