मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : प्रभारी निरीक्षक (इन्स्पेक्टर) बिन्देश्वरी पाण्डेय की अध्यक्षता मे थाना कोतवालीपरिसर में व्यापारी बंधुओ के साथ बैठक हुई जिसमें नगर के व्यापारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि* ने किया बैठक मे कहा की नगर के व्यापारी साथियों अगर कोई भी व्यक्ति आपको अनावश्यक रूप से परेशान करता हो या कोई दुर्व्यवहार करता हो तो आप निर्भीक होकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचित करें और व्यापार मण्डल को भी इसकी सूचना दे व्यापार मण्डल आपके साथ खड़ा है जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि आप लोग अपने प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के मद्देनजर कैमरे लगाने का काम करे जिससे अपराध करने वालो को पकड़ने में प्रशासन को मदद मिल सके।

नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि बाजार में दिन में पुलिस पेट्रोलिंग कम होती है सुरक्षा को देखते हुये जैसे रात में पुलिस पेट्रोलिंग होती है उसी तरह स्थानीय प्रशासन दिन में भी पेट्रोलिंग का कार्य करे और नगर में शाम को प्रमुख रूप से इलिया मोड़ पर काफी जाम की स्थिति हो जाती है जिसे दूर किया जाय।अन्य व्यापारियों ने भी बारी बारी से समस्याओ को रखा जिसपर इंस्पेक्टर ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया। बैठक में प्रमुख रूप से जयप्रकाश गुप्ता,शिव जायसवाल,बबलू सेठ,नीरज,संजय अग्रहरि,दयाशंकर गुप्ता,रिशु जायसवाल,नावेद अन्सारी,जैद अन्सारी,वाहिद,संतोष कुमार,पंकज गुप्ता,आरिफ,साजु,गोरख नाथ,तालीम,कमलेश,मुमताज,अनुज यादव,संदीप अग्रहरि सहित काफी संख्या मे व्यापारी गण उपस्थित थे।

