40 वर्षीय युवक का मृत अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की

मीरजापुर (तौसीफ अहमद)चील्ह जनपद मीरजापुर के सोनबरसा गांव में भगतू बिन्द का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उनके शव पर कई जगह जलने का निशान पाया गया। जानकारी के अनुसार भर्गतू बिन्द लगभग 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण बिन्द निवासी पुरजागीर बुधवार की सुबह लगभग 8:00 बजे घर से निकले थे। और पुनः घर नहीं पहुंचे। बुधवार को सायं लगभग 5:00 बजे किसी ने भगंतू बिन्द का शव सोनबरसा गांव के पास सड़क किनारे देखा और आसपास के लोगों को जानकारी दिया। लोगों को जानकारी होने के पश्चात वहां पर भारी संख्या में लोग तथा थाना चील्ह पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया गया। घटना की जानकारी पाते हीएडिशनल एसपी रितेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि भगंतू बिन्द के शरीर पर सिना और पीठ तथा शरीर के अंगो पर गंभीर जले होने का निशान पाया गया। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। डाग मृतक भगंतू के शव के पास जाने के पश्चात घटनास्थल के आस- पास जाकर बैठ गया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंचकर जांच पड़ताल की कार्यवाही किए। घटनास्थल पर मौजूद सभी के जुबान पर उसकी हत्या की चर्चा सुनी गई। उक्त संबंध में मृतक का भाई लल्लू बिन्द ने बताया की सुबह 8:00 बजे घर से निकलने के पश्चात शाम 5:00 बजे जानकारी हुई। कैसे उनकी मौत हुई यह पोस्टमार्टम के पश्चात पूरी जानकारी होगी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़िए