प्राथमिक विद्यालय डोहरी में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

करमा सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय दोहरी शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिंह सर एवमं विशिष्ट अतिथि डॉ मिथिलेश द्विवेदी जी व कार्यक्रम के अध्यक्ष ग्राम प्रधान श्री राजू पाल द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सर द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

ए.आर.पी. डॉ मिथिलेश द्विवेदी जी तथा धर्मराज जी द्वारा विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कौशाम्बी सिंह जी द्वारा किया गया,प्रधानाध्यापक श्री अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष समेत श्री अशोक कुमार जी, अभिषेक मोहन सिन्हा जी, उदित नारायण जी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ तथा बच्चों के अभिभावकों समेत अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए