अनपरा/सोनभद्र। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) में सोनभद्र जनपद को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। संगठन के प्रदेश महासचिव देश दीपक मिश्रा के अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की सहमति से अनपरा निवासी माधवेन्द्र सिंह को सोनभद्र जिले का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नवनियुक्त जिला सचिव से संगठन की रीति-नीति, संविधान एवं अनुशासन का पालन करते हुए मजदूर हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा उसे मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा की गई है।
नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।माधवेन्द्र सिंह ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह मजदूरों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को सोनभद्र में और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। BJMTUC के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि माधवेन्द्र सिंह के नेतृत्व एवं सक्रियता से संगठन को जिले में नई मजबूती मिलेगी तथा मजदूरों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

