अनपरा पुलिस के हत्थे चढ़ा शादी का झांसा देने वाला वांछित आरोपी

अनपरा पुलिस ने आजमगढ़ निवासी मनीष विश्वकर्मा को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

अनपरा/सोनभद्र। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के मामले में अनपरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, थाना अनपरा में दर्ज मु0अ0सं0-188/2026, धारा 69 बीएनएस के मामले में अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। आरोप है कि अभियुक्त ने वादिनी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। वादिनी की तहरीर के आधार पर अनपरा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अनपरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 सितंबर 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष विश्वकर्मा पुत्र रामस्वरूप वर्मा, निवासी सोफीपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयशंकर राय, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा तथा हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़िए