(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : विकासखंड क्षेत्र अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम सरकार के आह्वाहन पर शानदार हजारों पौध रोपण किए गए । नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, सभासद धीरज जायसवाल, प्रेम नारायण सिंह , प्रतिनिधि अंका भारती , मोहित अग्रहरि आदि द्वारा नन्दन वन में नगर पंचायत द्वारा पौधारोपण किया गया । वहीं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दीपक शाह के नेतृत्व में पूर्व अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्रवण सिंह गौड़, सुरेन्द्र अग्रहरि, दिलीप पांडे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी , मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह , अंशुमान राय, सुमित सोनी, मनीष जायसवाल , पीयूष कसेरा सोनू कुमार आदि द्वारा दर्जनों पौध रोपड़ किया गया। वहीं भाऊ राव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में विश्व पर्यावरण के दिवस पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज राजन चौधरी , प्राचार्य राजेश कुमार भारती के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया । इस मौके पर डॉ मिथिलेश कुमार गौतम सहित प्रोफेसरगण महाविद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे। डीसीएफ कॉलोनी में क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी , जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम , डॉक्टर गौरव सिंह, सुरेश कुमार यादव,अरुण कुमार यादव , पंकज कुमार आदि ने 20 पौधे का रोपड़ कर सुरक्षा ट्री गार्ड भी लगाया । ग्राम पंचायत रजखड़ वन रेंज व गौशाला परिसर में वृहद वृक्षारोपण वन विभाग द्वारा आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम में चेयरमैन कमलेश मोहन, भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़, सुरेन्द्र अग्रहरि, मनीष कुमार जायसवाल , अजय चन्द्रवंशी, पीयूष कसेरा साथ में संयोजक रेंजर दुद्धी गर्जन राम,शैलेंद्र कुमार विमल वन दरोगा आदि अन्य वन विभाग कर्मचारी मौजूद रहें। कैलाशकुंज मन्दिर / लवकुश पार्क मार्ग मल्देवा में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद परिषद प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता , प्रखंड संयोजक सोनू जायसवाल के द्वारा पौधा रोपड़ किया गया। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट ने अर्धांगिनी संग पौध रोपड़ किया गया।

