शक्तिनगर में नुक्कड़ नाटक से जागरूकता की अलख, सामाजिक जिम्मेदारियों का दिया संदेश


बस स्टैंड, खड़िया बाजार और बीना में नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता, जनसेवा व सामाजिक जिम्मेदारियों का दिया संदेश


शक्तिनगर, सोनभद्र। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से चल रहे सेवा संकल्प अभियान के क्रम में रविवार को भाजपा शक्तिनगर मंडल के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। शक्तिनगर बस स्टैंड, खड़िया बाजार एवं बीना में आयोजित नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने आमजन को सामाजिक सरोकारों, स्वच्छता, जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने प्रभावी संवाद एवं प्रस्तुति के जरिए लोगों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और स्वच्छ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहभागिता निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। लोगों ने नाटक को रुचि के साथ देखा और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नुक्कड़ नाटक जनसामान्य तक सीधे पहुंचने वाला प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए समाज के प्रत्येक वर्ग को महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। सेवा, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना ही सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

ये भी पढ़िए