(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले में एक बार फिर से डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है। देर रात मूर्ति तोड़े जाने की खबर सुबह ग्रामीणों को हुई। ख़बर के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने के साथ ही तनाव की स्थिति बन गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी द्वारा खंडित मूर्ति को बदलकर नई मूर्ति लगाने की तैयारी में जुटा।

जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को देर रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है। अराजक तत्वों के द्वारा प्रतिमा का सिर तोड़कर नीचे फेंक दिया । सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने नई मूर्ती स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में पुलीस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मामले में सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया की अराजक तत्वों के द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है खंडित मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

