प्रदेश सरकार द्वारा गत वर्ष में तीन लाख पचास हजार मीट्रिक टन बाजरा व पचास हजार मीट्रिक टन ज्वार की व्यापक पैमाने पर की गयी खरीददारी -मा0 कृषि मंत्री
ज्वार, बाजरा व कोदव सहित अन्य श्री अन्न की खेती पर दिया बल
किसानो को हर सम्भव प्रदेश सरकार किया जायेगा सहयोग
अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि विभाग के प्रगति कार्य की समीक्षा कर ली जानकारी
(तौसीफ अहमद) मीरजापुर : प्रदेश के मा0 मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान श्री सूर्य प्रताप शाही ने आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान सबसे पहले मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुंचकर दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मा0 मंत्री ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (न्यूट्रीसिरियल घटक) अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय श्री अन्न/मिलेट्स रोड शो एवं जन जागरूकता अभियान के निकाले गये प्रचार वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, यह प्रचार वाहन जनपद के सभी विकास खण्डो के ग्रामीण अंचलो में पहुंचकर श्री अन्न के प्रयोग के महत्व व उसकी खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रचार प्रसार कर लोगो को जागरूक किया जायेगा।
मा0 कृषि मंत्री ने उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुये बताया कि देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा विश्व पटल पर भारत के श्री अन्न/मिलेट्स के महत्व को दुनिया के सामने रखा, जिससे पिछले 2023 में अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मनाये जाने का राष्ट्र संघ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके 100 से अधिक देशो में श्री अन्न की खेती को बढ़ाने का कार्य किया हैं। उन्होेने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के सरकार ने उत्तर प्रदेश श्री अन्न राज्य पुर्नरोद्धार के अन्तर्गत अगले 04 वर्षो तक के लिये कार्यक्रम निर्धारित किया गया, जिसके श्री अन्न के प्रचार प्रसार की दृष्टि से पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने के प्रदेश के सभी 75 जनपदों में यह योजना लागू है, जिससे पिछले वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 50000 हजार से अधिक किसानो को निशुल्क मिनी किट उपलब्ध कराया गया था इस बार भी लगभग एक लाख किसानो को मिनी किट उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे श्री अन्न के प्रचार प्रसार के साथ ही साथ कुपोषण की समस्या के समाधान के लिये इसका उपयोग आम आदमी के जीवन में लाया जा सकें। इसी क्रम में आज जनपद मीरजापुर के विन्ध्याचल से यहां अधिकारियों के द्वारा मीरजापुर के सभी ब्लाको के ग्रामीण अंचलो में श्री अन्न के महत्व व उसके उत्पादकता को बढ़ाने के दृष्टिगत प्रचार वाहनो का रोड शो निकालकर जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया गया। यह सभी गाड़ियां विकास खण्डो के ग्रामीण अचंलो में पहुंचकर लोगो को जागरूक करेंगी। उन्होने कहा कि यह खरीफ का मौसम श्री अन्न के लिये बहुत ही अनुकूल मौसम हैं। उन्होने कहा कि श्री अन्न कम वर्षा व कम पानी में पैदा होने वाला अन्न हैं। इसको लगाने से जहां किसानो के आमदनी में बढ़ावा होगी तो वही इसके प्रयोग से कुपोषण की समस्या का भी समाधान होगा, श्री अन्न का उपयोग पोषण आहार समाधान के रूप में किया जा सकता हैं। उन्होने प्रदेश के किसानो को अधिक से अधिक श्री अन्न की खेती करने पर बल दिया। उन्होने कहा कि ए0पी0ओ0 व कृषि केन्द्रो पर श्री अन्न के बीज उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होेने बताया कि पिछले वर्ष योगी आदित्यनाथ जी के सरकार के द्वारा तीन लाख पचास हजार मीट्रिक टन बाजरा व पचास हजार मीट्रिक टन ज्वार की व्यापक पैमाने पर खरीददारी की गयी थी। उन्होनें बताया कि लगभग एक हजार करोड़ रूपये जिन किसान भाइयो ने मोटा अनाज के माध्यम से जिन किसान भाइयो ने पैदावार किया उनकी पैदावार को न्यूनतम समर्थन मूल्य के माध्यम से खरीददारी की गयी। उन्होने किसानो को आश्वस्त करते हुये कहा कि जो किसान ज्वार, मढ़ुहा, बाजरा, कोदव की पैदावारी करेंगे उन्हे प्रदेश सरकार द्वारा सहयोग प्रदान किया जायेगा। इसके लिये कृषि प्रसंस्करण ईकाईयो पर आवश्यकतानुसार धनराशि उपलब्ध करायी गयी। उन्होने कहा कि नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या जिसके अन्तर्गत मीरजापुर मण्डल आता है, 19 जुलाई 2024 को अयोध्या मण्डल में स्वास्थ्य एवं पोषण आहार पर तीन दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के प्रतिष्ठित किसान के अलावा हमारे प्रदेश के भी किसान उपस्थित रहेंगे जो किसान भाई श्री अन्न का उत्पादन कर रहे है उनसे अपील करते हुये कहा कि उस गोष्ठी में शामिल हो सकते हैं। उन्होने कहा कि रसायन मुक्त खेती कर लोगो के स्वास्थ्य वर्धन की दिशा में सहयोग करें।
तत्पश्चात मा0 मंत्री ने मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि डाॅ अशोक उपाध्याय व कृषि विभाग के अन्य सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि विभाग में संचालित किसानो के लिये योजनाओं के प्रत्येक बिन्दुओ पर समीक्षा कर जानकारी प्राप्त की। बैठक में खरीफ वर्ष 2024 में सामान्य बीज वितरण एवं प्रदर्शन हेतु लक्ष्य एवं आवंटन, मिनी किट वितरण, खरीफ 2024-25 में उरवरको का लक्ष्य उपलब्ध एवं वितरण की स्थिति, एवं विन्ध्याचल मण्डल तीनो जनपदो में सोलर फोटोवोल्टैक इरीगेशन पम्प की स्थापना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रगति एवं साॅइल हेल्थ एवं फर्टीलिटि एवं फार्मर रजिस्ट्री प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होने विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कृषि विभाग के अधिकारियों को सोशल मीडिया का व्हाटसएप गु्रप बनाने का निर्देश दिया तथा लोगो में अधिक से अधिक कृषि विभाग के योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होने यह भी कहा कि खरीफ फसलों के लिये अगले वर्ष हेतु कार्ययोजना बनाकर पहले से ही शासन में भेजा जाए। मा0 मंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत प्रभावित कृषक लाभार्थियो को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। उनके फसल के मुआवजे को उन्हे समय से उपलब्ध कराया जाए। शत प्रतिशत किसानो का किसान क्रेडिट कार्ड कृषि विभाग के अधिकारी बैंको से समन्वय स्थापित कर बनवाना सुनिश्चित करें ताकि संचालित योजनाओं का लाभ किसान प्राप्त करें। उन्होने जनपद व मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही में सोलर पम्प वितरण व प्राप्त लक्ष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। मा0 मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति की समीक्षा स्ंवय कृषि विभाग व पशुपालन विभाग की बैठक कर करे ताकि इसमें प्रगति लायी जा सकें। उन्होने तीनो जनपदो के अधिकारियों यूरिया व अन्य उरवरको के उपलब्धता व डिमांड के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, तीनो जनपदो के उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव, ए0आर0 कोआपरेटिव उपस्थित रहें।

