बीजपुर/सोनभद्र : जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस की सक्रियता से चढ़ा हत्थे
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में वारंटियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बीजपुर पुलिस ने मुकदमा नंबर 1498/21, धारा 3/4 डीपी एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक वारंटी को तलाश निकाला।
पड़ोसी राज्य से हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उदयचंद शाह (40 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय गोकुल शाह के रूप में हुई है। वह पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के थाना विंध्यनगर (जिला सिंगरौली) के ग्राम ढोटी का निवासी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सटीक लोकेशन के आधार पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
वारंटी को दबोचने वाली टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी उ0नि0 दीनानाथ राम, उ0नि0 कमलाकांत पाण्डेय, का0 राहुल गौड, का0 हरिश्चंद्र शामिल रहे।

