सोनभद्र। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिल्ली एक्सपोजर विजिट पर गए जनपद सोनभद्र के पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को सलामी देकर उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान को नमन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का भी भ्रमण किया तथा वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को देश के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व के स्थलों से परिचित कराना, उनके ज्ञान का विस्तार करना तथा उनमें राष्ट्रीय गौरव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

