(रँगेश सिंह)सोनभद्र : ओबरा थाना क्षेत्र के स्थानीय गैस गोदाम रोड पर स्थित एक लाख 32 हजार लाइन के नीचे निर्माणाधीन मकान में कार्य के दौरान एक मजदूर बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इलाज के लिए चोपन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां मजदूर की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। बताया जाता है ओबरा गैस गोदाम रोड पर स्थित 132 केवीए की ओबरा हाईटेंशन तार के नीचे बन रहे एक मकान में एक 45 वर्षीय मजदूर दिनेश पुत्र श्री राम निवासी फफराकुंड, ओबरा मकान के उपरी हिस्से पर ग्लाइंडर चला रहा था कि अचानक तेज विस्फोट के साथ लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगने के बाद मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे दूसरी मंजिल पर गिर गया, बताया जाता है कि मजदूर का हाथ पैर तथा चेहरा काफी झुलस गया है। किन परिस्थितियों में बिजली की चपेट में आ गया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। मजदूरों ने बताया कि मकान निर्माण का कार्य दूसरी मंजिल पर चल रहा था। करेंट लगने से मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
वहीं ओबरा थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने बताया कि मजदूर बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया है, लेकिन खतरे से बाहर बताया जाता है।

