(अजीत कुमार)
मो०नं० 9451050113
म्योरपुर-सोनभद्र।विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ग्राम पंचायत आरंगपानी (बरवाटोला) में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी अखाड़ा समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।कल मंगलवार को बारह बजे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।उक्त प्रतियोगिता में सोनभद्र जिले के पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगे।आदिवासी अखाड़ा समिति के संयोजक राजू गुप्ता ने इसकी जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड,विधानसभा प्रभारी बसपा दुध्दी संजय गोड़, एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद, रामविचार गौतम,प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर,मिथिलेश जायसवाल,किशन सिंह पनिका आदि मौजूद होंगे।

