प्रेम प्रसंग में युवक की की गई थी हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

सोनभद्र : जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरी निस्फ गांव में बीते बृहस्पतिवार की रात युवक की हत्या कर शव नाले में उसके घर से 400 मीटर दूर फेंक दिया गया था। मामले का खुलासा आज पुलिस ने कर दिया। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी चारू द्विवेदी ने बताया कि बीते बृहस्पति वार को अमित कुमार सिंह उर्फ राजा (25) पुत्र संगम सिंह की हत्या कर शव को घर से 400 मीटर दूर फेंक दिया गया था। पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया गया। स्वाट टीम व सर्विलांस टीम के सहयोग से दो आरोपियों राहुल कुमार व समीर उर्फ बंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।

सीओ सिटी चारू द्विवेदी ने बताया कि मृतक अमित सिंह उर्फ राजा का करीब एक वर्ष से आरोपियों राहुल कुमार व समीर उर्फ बंटी की बहन से संबंध था उससे मोबाईल फोन से बाते करता था उसकी दुकान पर अक्सर देर रात तक गुटखा सिगरेट के बहाने बैठा रहता था 30 जनवरी की रात में अमित सिंह आरोपी की बहन से मिलने की जिद करने लगा बार बार उसके घर मे जाकर दरवाजा खटखटाने लगा। आरोपियों द्वारा राहुल कुमार व समीर उर्फ बंटी नशे में धुत अमित सिंह को काफी समझाया गया परन्तु नही माना। दोनो आरोपियों द्वारा अपनी पारिवारिक बेइज्जती के भय से अमित सिंह को रात मे ले जाकर गांव के पास महेन्द्र सिंह के खेत मे मारा पीटा गया फिर नशे में लड़खड़ा रहे अमित सिंह उर्फ राजा को घसीट कर लेजाकर पास के ही लल्लन उर्फ गोविन्द सिंह के बाउली में जिसमें पानी भरा था, धक्का दे दिया।

अमित सिंह के गिरने पर दोनो भाई मिलकर उसे पानी मे दबा दिये जिससे मौके पर ही अमित सिंह उर्फ राजा की मृत्यु हो गयी। घटना कारित करने के बाद अभियुक्तगण चुपचाप शव को मौके पर छोड़ कर अपने घर चले गये। पुलिस द्वारा आज समय लगभग 04.15 बजे घटना का सफलता पूर्वक खुलासा करके दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढ़िए