(अजीत कुमार)
मो० नं० 9451050113
म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव निवासी एक युवक की रिहंद डैम में मछली मारने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार रामनरेश (42 वर्ष) पुत्र स्व० बंधु गत दिन डढ़ियरा गांव में रिहंद डैम में मछली मारने गया था लेकिन वहां से वापस घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने उक्त युवक का रिहंद जलाशय में उतराया देखा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हेमंत सिंह व लीलासी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने शव को पानी से निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

