सोनभद्र : पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर थाना पिपरी पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 अप्रैल को सुबह 4:30 बजे हनुमान मंदिर तुर्रा के पास से दो तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी अनीस और सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के बसदेवा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद उर्फ प्रमोद शामिल हैं। दोनों की उम्र 25 वर्ष है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 भैंस और 1 भैंसा बरामद किया है। इसके अलावा उनके पास से 2 अवैध तमंचे, 315 बोर के 2 जिंदा कारतूस और एक पिकप वाहन (नंबर UP64CT3016) भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह के अलावा उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार राय और पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।

