(मदन मोहन)चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के चकरघट्टा थाना अंतर्गत मझगाई गांव में 13 वर्षीय किशोरी पायल पुत्री अंगद यादव की सांप के काटने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मझगावां मौके पर पहुंचकर पंचायत नामा व पीएम रिपोर्ट के लिए मोर्चरी भेज दिए । परिवार व परिजनों में मातम छाया हुआ है यह घटना काफी दुखद है घटना की बारे में जानकारी देते हुए पायल के पिता अंगद ने बताया कि रात में सांप ने काट लिया सांप के काटने के बाद आनंन फानन में मै हॉस्पिटल गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ मेरे दो बेटे वह तीन बेटियां थी जिसमें यह दूसरे नंबर की बेटी थी।

