(मदन मोहन)चंदौली : पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में गोतस्करों के विरूद्ध चलाये जा अभियान में दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना नौगढ़ पर गठित टीम के द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोवंश पशु तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा चन्द्रप्रभा के राजदरी जंगल के पास से 168 राशि गोवंश को वध हेतु क्रूरता पूर्वक एक दूसरे में बांध कर मारते पीटते पैदल हांककर बिहार ले जाते समय बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 114/24 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।दिनांक 07. दिसंबर 2024 को थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह थाना क्षेत्र अन्तर्गत चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान देवदरी चन्द्रप्रभा गेट पर मौजूद थे कि मुखबीर के द्वारा बताया कि कुछ गोवंश तस्कर सोनभद्र, मिर्जापुर देहात क्षेत्र से सस्ते दामो पर गोवंश खरीदकर वध हेतु देवदरी/राजदरी के जंगल के रास्ते बिहार लेकर जाने वाले है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर चन्द्रप्रभा के राजदरी जंगल के पास से 168 राशि गोवंश को वध हेतु क्रूरता पूर्वक एक दूसरे में बांध कर मारते पीटते पैदल हांककर बिहार ले जाते समय बरामद कर 2 गोवंश तस्करो को गिरफ्तार किया गया।

