22 से 23 सितंबर तक जिलेभर में चला अभियान, दुद्धी में सर्वाधिक 11 वारंटी पकड़े गए
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 22 से 23 सितंबर 2026 के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित अपर पुलिस अधीक्षकों एवं क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान राबर्ट्सगंज से 2, घोरावल से 5, रायपुर से 3, कोन से 1, जुगैल से 1, दुद्धी से 11, विण्ढमगंज से 1, बभनी से 2, बीजपुर से 2, पिपरी से 2, अनपरा से 3 तथा शक्तिनगर से 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि न्यायालय से संबंधित मामलों में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे वारंटी अभियुक्तों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

