युवाओं की आवाज लाई रंग, लोहरा में बनेगा पंचायत भवन। विधायक ने किया शिलान्यास

सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा जहां आजादी के बाद से पंचायत भवन नहीं है, जिससे गांव की चहुंमुखी विकास में कई तरह की समस्या आती रहीं। जिसको लेकर स्थानीय युवाओं द्वारा सैकड़ों बार आवाज बुलंद की गई। गांव में पंचायत भवन की जमीन होते हुए भी इस गांव में पंचायत भवन नहीं था, क्योंकि कुछ अराजकतत्वों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। वहीं स्थानीय युवाओं ने लगातार जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद सहित तमाम जनप्रतिनिधियों को पत्र भी लिख चुके थे। आज उन सब युवाओं की आवाज रंग लाई और दिनांक 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को विधानसभा घोरावल के विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य के करकमलों द्वारा देश के आजादी के बाद पहली बार लोहरा गांव के पंचायत भवन का शिलान्यास किया गया। गौरतलब है कि ग्राम सभा लोहरा निवासी अरविंद कुमार सिंह, एडवोकेट चंद्रप्रकाश सिंह, रविन्द्र कुमार मौर्य, अरविंद कुशवाहा उर्फ टिंकू, आलोक वर्मा, एडवोकेट अजय कुमार मौर्य, दीपक कुमार मौर्य, सूरज कुमार मौर्य सहित विंदास ग्रुप के सभी सदस्य व अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य, राजकमल सिंह, पत्रकार बृजेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार सहित संस्था के तमाम योद्धा तथा निष्पक्ष चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुशवाहा, आनन्द रत्न सहित तमाम युवाओं ने सालों से इस गांव के पंचायत भवन निर्माण की लड़ाई लड़ते आए हैं। लेकिन आज का दिन इस गांव के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। साथ ही इन युवाओं का संघर्ष भी गांव के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। गौरतलब है कि इस गांव के पंचायत भवन की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और पंचायत भवन भवन बनाए जाने के लिए बहुत संघर्ष किए, इन युवाओं को अनेकों बार पुलिसिया कार्रवाई से गुजरना भी पड़ा, आवाज बुलंद करने के बदले इनका शांतिभंग में चालान भी किया गया। पूरे राष्ट्र में यह एक ऐसा गांव था जहां आज तक पंचायत भवन ही नहीं बना था। वर्तमान विधायक पहले भी इस क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं लेकिन उनका भी ध्यान इसकी तरफ नहीं गया। लेकिन स्थानीय युवाओं की आवाज उठने के बाद आज अपने विधायकी पंचवर्षीय के चौथे कार्यकाल में विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य द्वारा गांव पंचायत भवन का शिलान्यास किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लोहरा सुरेश बाबू उर्फ पुजारी, विकास विश्वकर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, डॉ रामजनम कुशवाहा, दिनेश कुमार, शिवपूजन सिंह, विरेन्द्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी पंकज कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं इस कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य को अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व जिला सलाहकार रविन्द्र कुमार मौर्य के द्वारा तीन मांग पत्र ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा तकिया के ऋषिपत्तन बौद्ध विहार तथा आदि शक्ति दुर्गा मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइट और प्राथमिक विद्यालय लोहरा गुलरहवा से होते हुए रविन्द्र कुमार मौर्य के घर तक सड़क निर्माण कार्य का मांग किया गया। मांग पत्र को पकड़ते ही विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य द्वारा तुरंत युवाओं को आश्वस्त कराया कि जल्द ही आपकी मांगे पूरी की जाएंगी और सुव्यवस्थित ढंग से काम पूरा भी किया जाएगा।

ये भी पढ़िए