प्रयागराज। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठन विस्तार को गति देते हुए जितेंद्र बहादुर सिंह को प्रयागराज जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 24 सितंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि प्रदेश महासचिव देव दीपक मिश्रा के अनुसंशा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विम सिंह की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष अशीष कुमार सिंह द्वारा जितेंद्र बहादुर सिंह को प्रयागराज जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
संगठन ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से मजदूर हितों की रक्षा, संगठन की रीति-नीति, संविधान एवं अनुशासन का पालन करते हुए संगठन के विस्तार एवं सशक्तीकरण के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा जताई है।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि नई जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संगठन ने विश्वास जताया कि जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में BJMTUC प्रयागराज में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

