सोनभद्र : विकास खंड परिसर दुद्धी सोनभद्र में माननीय जिला अध्यक्ष सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी श्री नंदलाल गुप्ता, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के कर.कमलो से 40 ट्राईसाईकिल, 10 व्हील चेयर, 10 कान की मशीन, 10 स्मार्ट केन व 31 जोड़ी बैसाखी एवं 5 लीप्रोसी किट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्री राम विशाल चौरसिया, खण्ड विकास अधिकारी दुध्धी सोनभद्र, श्री मानवेंद्र कुमार, एडीओ समाज कल्याण, दिव्यांगजन विभाग के श्री सुयश कुमार शुक्लए सहायक अध्यापक ऐल टी ग्रेडए श्री गोलू कुमार, जूनियर असिस्टेंट, श्री विनय, मोहम्मद तलहा व अन्य ग्रामीण दिव्यांगजन मौजूद रहे।

