45 वर्षीय महिला गंगा में छलांग लगा दी जान

(अनिल कुमार)चुनार, मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बालू घाट स्थित पक्का पुल से सुबह के 11: 30 बजे एक महिला गंगा में छलांग लगा दी। महिला द्वारा छोड़ा गया एक झोला पुल पर लावारिश हाल में मिला, जिसमें महिला का आधार कार्ड, पासबुक व अन्य सामान मिला। आधार कार्ड से उसकी पहचान बैजन्ती पत्नी शंकर, निवासी बाराडीह, उम्र 45 वर्ष के रूप में पहचान हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस महिला द्वारा छोड़े गए झोले में प्राप्त पहचान पत्र के आधार पर महिला के घर सूचना दी। महिला के परिजन कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दिया और महिला को खोजने की गुहार लगाई। शाम पांच बजे तक महिला कि तलाश शुरू नहीं किया जा सका था। कोतवाल चुनार रविंद्र भूषण मौर्य ने कहा कि पानी का बहाव तेज होने से स्थानीय गोताखोर तलाश करने में असमर्थता जाता चुके हैं, जिसके कारण अभी तक महिला की तलाश नहीं हो सकी। एनडीआरएफ की टिम बुलाई गई है। एनडीआरएफ की टीम आते ही हम तलाश जारी कर देंगे। स्थानीय लोगों की बात माने तो जबसे गंगा नदी पर पुल का निर्माण हुआ है तब से अब तक लगभग दो सौ से अधिक लोगों ने पुल से गंगा मे छलांग लगा कर अपनी इह लीला समाप्त कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से समाचार पत्र के माध्यम से सुरक्षा के मद्देनजर जाली लगाए जाने का मांग किया है। समाचार लिखे जाने तक महिला की लाश खोजी नहीं जा सकी थी।

ये भी पढ़िए