चोपन में डकैती की योजना बनाते 6 आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र : चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सलखन गांव में खादी ग्रामोद्योग भवन के पास खंडहर में डकैती की योजना बना रहे हैं।

पुलिस ने 21 अगस्त की रात करीब 12:07 बजे छापेमारी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ निवासी सतीश पाल (22), सुरेश पाल (24), नौगांव निवासी अजय कुमार पाल उर्फ विनोद (29), पेढ़ निवासी अरुण कुमार उर्फ बब्बू (22), चोपन थाना क्षेत्र के पेढ़ निवासी अजय गुप्ता उर्फ गोलू (24) और घोरावल के पेढ़ निवासी आनंद पाल उर्फ जुगनू (18) शामिल हैं।

आरोपियों से एक नाजायज चाकू, एक नाजायज चापड़, एक TUV कार (UP64 AD 3780), 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1,600 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। दो मुकदमे आर्म्स एक्ट और एक मुकदमा बीएनएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा और थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में की गई।

ये भी पढ़िए