रोजगार मेले में 94 अभ्यर्थियों का चयन, 270 युवाओं ने लिया हिस्सा

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र की ओर से शुक्रवार को खुशबू बाग नर्सरी रोड, जिला अस्पताल के सामने लोढ़ी, राबर्ट्सगंज स्थित परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 270 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जबकि विभिन्न क्षेत्रों की 08 कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
मेले में विजन इंडिया प्रा. लि. (हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज), विश्वनाथ इंटरप्राइज (रॉयल एनफील्ड), जूनो फूड एप, ग्लोबल ऑटोटेक लि. नोएडा, फ्लिपकार्ट, क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लि., सुलेरा इंडस्ट्रीज तथा वज एलईडी सॉल्यूशन प्रा. लि. समेत अन्य कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 94 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इससे रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू, सेवायोजन कार्यालय के सच्चिदानंद, रोजगार मेला प्रभारी पवन कुमार सोनकर, प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र प्रजापति समेत कार्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़िए