(अजीत कुमार)
मो० नं० 9451050113
म्योरपुर,सोनभद्र।थाना क्षेत्र के बलियरी ग्राम पंचायत में शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे कुएं में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बलियरी ग्राम पंचायत में शनिवार को करीब तीन बजे कुएं से पानी भरने के दौरान कन्यावती (50) पत्नी रामकरन पनिका की कुएं में डूबने से मौत हो गई।मृतका घर के पास कच्चे कुएं से पानी भर रही थी।कुएं पर रखी लकड़ी के टूटने की वजह से वह कुएं में जा गिरी जिससे उसकी गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह और लिलासी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।

